अजय माकन या अरविंदर सिंह लवली किसी एक को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता

तकरीबन पौने दो महीने की जद्दोजहद के बाद कांग्रेस दिल्ली में अनुभवी युवा पर दांव खेल सकती है। बुजुर्ग और अनुभवहीन युवा नेताओं को प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सौंपे जाने में संदेह है। इन हालातों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन या अरविंदर सिंह लवली में से ही किसी एक को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस आशय की औपचारिक घोषणा भी जल्द ही होने के आसार हैं।

विश्ववस्त सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी पीसी चाको के बीच प्रदेश अध्यक्ष के लिए संभावित सभी नामों पर विस्तार से चर्चा हो चुकी है। इस चर्चा में ज्यादातर नाम किसी न किसी आपत्ति के साथ दरकिनार कर दिए गए हैं। अब केवल दो नाम विचाराधीन हैं। प्रबल संभावना है कि सोनिया इन्हीं में से किसी एक नाम पर अपनी मुहर लगाएंगी

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube