अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए लाखों नहीं करोड़ो लेते हैं यह पॉपुलर स्टार्स

बॉलीवुड सेलेब्स के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना बहुत बड़ी बात है क्योंकि उसके लिए भी वह पैसे चार्ज करते हैं. जी हाँ, वैसे तो उनके लिए उनकी फिल्म्स और ऐड उनकी कमाई का मुख्य जरिया है लेकिन वह सोशल मीडिया से भी कमाने का कोई तरीका नहीं छोड़ते हैं. जी हाँ, कई स्टार्स हैं जो अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए लाखों रूपए चार्ज करते हैं. अब हाल ही में सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हॉपर्स HQ ने इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 जारी की है और इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स के प्रति पोस्ट चार्ज भी मौजूद है जो हम आपको बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.

प्रियंका चोपड़ा – प्रियंका चोपड़ा के 40 मिलियन से भी अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं और वह एक स्पोन्सर्ड पोस्ट के लिए लगभग 1.87 करोड़ चार्ज करती हैं.

अमिताभ बच्चन – बॉलीवुड के महानायक एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 40-50 लाख रुपये चार्ज करते हैं.

आलिया भट्ट – बॉलीवुड की हॉट बाला आलिया इंस्टाग्राम के प्रति पोस्ट के लिए 1 करोड़ रुपये लेती हैं.

शाहरुख खान – किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 80-1 करोड़ चार्ज करते हैं.

शाहिद कपूर – बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी शाहिद अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 20-30 लाख रुपये लेते हैं.

नेहा धूपिया – बीते समय से इंडस्ट्री से दूर रहने वाली नेहा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 1.5 लाख रुपये चार्ज करती हैं. ऐसे ही और भी कई सेलेब्स हैं जो एक पोस्ट के लिए लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए लेते हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube