अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल, मुंबई से हो सकती हैं उम्मीदवार!

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी में शामिल हो गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक कलाकार होने के नाते वह मानती हैं कि आज के दौर में विचारों की आजादी बहुत महत्वपूर्ण है और जिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उर्मिला को पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता में मीडिया से रूबरू करवाया। पार्टी में शामिल होने की खुशी जाहिर करते हुए उर्मिला ने कहा कि वह सक्रिय राजनीति में पहला कदम रखने जा रही हैं। उनका परिवार हमेशा से महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल की सोच का रहा है। देश को आजाद कराने वालों ने हमें लोकतंत्र और संविधान दिया है। उन्होंने हमें आजादी के साथ अपने विचारों को रखने का भी अधिकार दिया है। एक कलाकार होने के नाते वह मानती हैं यह सबसे महत्वपूर्ण है। आज इस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

उर्मिला ने कहा कि वह चुनाव के लिए यहां नहीं आई हैं। वह यहां कांग्रेस की सोच पर विश्वास रखने के कारण आई हैं। देश में बेरोजगारी बड़ी समस्या है और लोगों के पास बहुत विकल्प नहीं रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रश्नसा करते हुए उन्होंने कहा कि वह सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। सबके विचारों को सम्मान देने वाले नेता हैं। वह महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाना चाहते हैं। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंड देवड़ा ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी दिए जाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का दिल की गहराइयों से उनका आभार व्यक्त करते हैं। चुनाव से पहले एक बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है और वह संजय निरुपम (पूर्व अध्यक्ष) के साथ मिलकर मुंबई में जीत के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उर्मिला का वह पार्टी में स्वागत करते हैं। वह कई सालों से उन्हें जानते हैं। वह समाज से जुड़े हर विषय पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube