अमिताभ बच्चन इस साल अपना 76वां बर्थडे धूमधाम से नहीं मनाएंगे. जानें क्या है इसकी वजह.

11 अक्टूबर को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है. खबर है कि वे अपना 76वां बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट नहीं करेंगे. इसकी वजह कृष्णा राज कपूर का निधन है.अमिताभ बच्चन इस साल अपना 76वां बर्थडे धूमधाम से नहीं मनाएंगेकृष्णा राज कपूर से अमिताभ के पारिवारिक संबंध थे. बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन की सास ऋतु नंदा, कृष्णा राज कपूर की बेटी हैं. इसके अलावा भी एक और कारण है. कुछ महीनों पहले ऋतु नंदा ने अपने पति राजन नंदा को भी खोया है. इसीलिए अमिताभ ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन को लो अफेयर रखने की ठानी है.

KBC के मंच पर गूंजी ऐसी आवाज, अमिताभ की आंखों में आए आंसू

बता दें, अमिताभ ने पिछले साल अपना 75वां बर्थडे मालदीव में सेलिब्रेट किया था. वे मालदीव में पूरे बच्चन परिवार के साथ गए थे. तब भी अमिताभ बच्चन ने बर्थडे धूमधाम से ना मनाने का फैसला किया था, क्योंकि उसी साल ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का निधन हुआ था. 

बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी मूवी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है. इसमें पहली बार आमिर खान संग उन्हें स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा. ठग्स… के अलावा वो नागराज मंजुले की फिल्म ‘झुंड’ में दिखेंगे. बिग बी टीवी पर भी सक्रिय हैं. वे कौन बनेगा करोड़पति-10 होस्ट कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube