अमित पंघाल और मनीष कौशिक को खेल मंत्री किरण रिजिजू ने सम्मानित किया

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने रूस के एकातेरिनबर्ग में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले अमित पंघाल और मनीष कौशिक को सोमवार को नकद राशि देकर सम्मानित किया।

रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पंघाल (52 किग्रा) को 14 लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया जबकि 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले कौशिक को आठ लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

दूसरी वरीयता प्राप्त 24 साल के पंघाल इस टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने इससे पहले 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जबकि 2019 में एशियाई चैम्पियन में स्वर्ण जीते हैं।

रिजिजू ने कहा, ‘विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं। मुझे लगता है मुक्केबाजी में भारत का भविष्य उज्ज्वल है। वे मुक्केबाज भी बधाई के पात्र है जिन्होंने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube