अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में भारतीय मूल के एक 33 वर्षीय पुलिस अधिकारी की ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में भारतीय मूल के एक 33 वर्षीय पुलिस अधिकारी की ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान न्यूमेन पुलिस विभाग के रोनिल सिंह के रूप में हुई है। क्रिसमस की रात घटना के वक्त रोनिल ओवरटाइम कर रहे थे।

मामले की जांच कर रहे स्टेनिस्लॉस काउंटी शेरिफ्स विभाग ने एक बयान जारी कर कहा, ‘घटना के कुछ ही समय बाद रेडियो पर उनकी मौत की खबर दे दी गई।’ गोली लगने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के आने से पहले ही अज्ञात हमलावार वहां से भागने में कामयाब हो गया। मामले की जांच कर रहे विभाग ने संदिग्ध और उसके वाहन का फुटेज जारी कर लोगों से पहचान की अपील की है।

रोनिल सिंह सात साल से न्यूमेन पुलिस विभाग में काम कर रहे थे। न्यूमेन पुलिस विभाग से पहले वह मर्स्ड काउंटी शेरिफ्स विभाग में तैनात थे। रोनिल के परिवार में पत्नी और पांच महीने की बेटा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोनिल फिजी के रहने वाले थे। कैलिफोर्निया के गवर्नर एडमंड ब्राउन के अलावा न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर और इंडियन ऑफिसर्स सोसाइटी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

क्रिसमस की रात घर में आग लगने से तीन भारतीयों की मौत

अमेरिका में क्रिसमस की रात एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें तीन नाबालिग बच्चे थे। मरने वालों में तीनों भाई-बहन भारतीय थे। यह घटना अमेरिका के कालियरविल शहर की है, जहां क्रिसमस की रात को एक ही घर में मातम छा गया। शहर के चर्च के मुताबिक, इस घटना में एक महिला और शैरॉन (17), जॉय (15) और आरॉन (15) की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube