अमेरिका में पहली बार अश्वेत महिला कनेक्टिकट की शीर्ष लोक अभियोजक नियुक्त

हार्टफोर्ड (अमेरिका)। अमेरिका के इतिहास में किसी अश्वेत महिला को पहली बार कनेक्टिकट का मुख्य लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। ताशुन बोडेन-लुइस ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर अपना कामकाज शुरू किया।

उन्होंने कहा कि वह राज्य की आपराधिक न्याय प्रणाली में अल्पसंख्यक मुवक्किलों में और अधिक भरोसे की भावना पैदा करने की उम्मीद करती हैं।

उन्हें मई के आखिर में इस पद पर लोक रक्षक सेवा आयोग ने नियुक्त किया था। यह प्रभाग आपराधिक, बाल संरक्षण, अपराध रक्षा और परिवार सहायता के सालाना 1,00,000 से अधिक मामलों में मुवक्किलों का प्रतिनिधित्व करता है।

बोडेन-लुइस नॉरवॉक में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने क्विनिपियाक यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने न्यू हेवन में अस्थायी सहायक विधि लिपिक के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube