अमेरिका में पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कई घायल

वांशिगटन। अमेरिका के पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग में शनिवार रात एक पार्टी में हुई गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। पिट्सबर्ग पुलिस ने बताया कि पार्टी के लिए लिए गए किराए के एक स्थान पर रात करीब साढ़े 12 बजे पार्टी के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गोलीबारी हो गई। घटना के समय वहां 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें अधिकांश कम उम्र के किशोर थे।

पुलिस ने कहा कि घायल हुए 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग घटनास्थल से भागने के दौरान घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पार्टी आयोजन स्थल के अंदर करीब 50 गोलियां और बाहर कई गोलियां चलायी गईं।

पिट्सबर्ग के पुलिस कमांडर जॉन फिशर ने बताया कि घटनास्थल से राइफल और पिस्तौल के खाली कारतूस मिले हैं। उन्होंने बाताया कि पार्टी में लोगों ने शराब पी रखी थी, वहां कई किशोर थे और लोगों के पास बंदूक भी थी। किसी भी घटना के लिए यह त्रासद स्थिति है, क्योंकि इन सब वजहों से भीषण घटना होती है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube