अमेरिका में हेलीकॉप्टर से टकराया विमान, अब तक 18 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 अमेरिका से एक विमान हादसे की खबर है. बताया जा रहा है कि ये हादसा राजधानी वॉशिंगटन डीसी के रीगन एयरपोर्ट के पास हुआ है. जहां लैंडिंग के दौरान एक यात्री विमान हेलीकॉप्टर से टकरा गया.

कंसास से वॉशिंगटन आ रहा था विमान

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइंस का ये विमान अमेरिकी शहर कंसास सिटी से राजधानी वॉशिंगटन डीसी के लिए उड़ान भर रहा है. लेकिन लैंडिंग के दौरान विमान Sirosky H-60 हेलीकॉप्टर से टकराकर क्रैश हो गया और उसके बाद पोटोमैक नदी में गिर गया. फिलहाल बचाव अभियान जारी है. 18 शवों को बाहर निकाला गया है. जबकि बाकी यात्रियों की तलाश की जा रही है.

बुधवार रात करीब 9 बजे हुआ हादसा

संघीय उड्डयन प्रशासन के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार बुधवार रात करीब 9 बजे हुआ. विमान कंसास सिटी से वॉशिंगटन के लिए रनावा हुआ था लेकिन लैंडिंग के दौरान सैन्य ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया, हादसा वॉशिंगटन एयरपोर्ट के रनवे के आसपास हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 5342 में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. एक अधिकारी ने बताया कि ब्लैकहॉक सिकोरस्की एच-60 पर अमेरिकी सेना के तीन सैनिक सवार थे.

रोकी गई सभी उड़ानें

इस घटना की कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक विमान रीगन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर से टकरा जाता है. विमान के हेलीकॉप्टर से टकराते ही प्लेन आग का गोला बन जाता है. जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद विमान और हेलीकॉप्टर दोनों नदी में गिर गए. इस हादसे के बाद तत्काल सभी उड़ानों को रोक दिया गया है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube