अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, बॉयफ्रेंड की तारीफ़ में कहीं ये बात

अभिनेता अहान शेट्टी इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में अहान के अभिनय की हर कोई तारीफ़ कर रहा है। इस बीच अहान की गर्लफ्रेंड तानिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। यह तस्वीरें तड़प की शूटिंग के दौरान की है। इन तस्वीरों में से कुछ तस्वीरों में तानिया बॉयफ्रेंड अहान शेट्टी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं तो वहीं उनकी कुछ तस्वीरें फिल्म के क्रू मेंबर के साथ हैं । तस्वीरों को साझा करते हुए तानिया ने एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। तानिया ने अहान की तारीफ़ करते हुए लिखा-‘किसी को पता नहीं कि आपने कितनी मेहनत और कोशिश की है। लेकिन मै भाग्यशाली हूं कि मैंने ये सब सबसे पहले देखा है। आप सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं और ईमानदार बने हुए हैं। आपने अपने काम में जो जूनून डाला है वह प्रेरणादायी है। लेकिन जो सबसे ज्यादा प्रभावशाली है वह यह कि आप हमेशा अपने करीबियों को सहयोग और सुरक्षा प्रदान करते हैं।मैं हमेशा आपको प्यार करती रहूंगी, हर मुश्किल घड़ी में आपका साथ दूंगी।’

तानिया के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी ने भी तानिया श्रॉफ के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अहान शेट्टी ने पोस्ट पर कमेंट कर हुए लिखा, ‘आई लव यू।’ वहीं सुनील शेट्टी ने कमेंट में दिल का इमोजी बनाया है। अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया पेशे से मॉडल,फैशन इंफ्लूएंसर और डिजाइनर भी हैं और अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स के लिए मशहूर हैं।

बात करें अहान शेट्टी की फिल्म तड़प की तो इसमें उनके साथ तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म तड़प का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है। तड़प तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 का आधिकारिक रीमेक है।इस फिल्म को और अहान के शानदार अभिनय को काफी सराहना मिल रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube