आइटा अंडर-12 टैलेंट सीरीज : सानिध्य और फैज सेमीफाइनल में

लखनऊ : यूपी के फैज अली किदवई, सानिध्य धर द्विवेदी और हुरहान सोनी ने आइटा अंडर-12 टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। खुन-खुन जी  गर्ल्स  डिग्री काॅलेज, चौक स्थित एलपीजी स्पोट्र्स अकादमी के टेनिस कोर्ट पर आज खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सानिध्य धर द्विवेदी (यूपी) ने माधव सूर्यांश शील (यूपी) को 9-3 से, फैज अली किदवई (यूपी) ने अर्जुन दीक्षित (यूपी) को 9-4 से और हुरहान सोनी (यूपी) ने हमजा मसूद (यूपी) को 9-2 से मात दी। इससे पूर्व टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन कर्नल जीके चतुर्वेदी और पुनीत अग्रवाल (संयुक्त सचिव, यूपी टेनिस एसोसिएशन) ने किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube