आक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने राज्य ताइक्वांडो में जीते छह स्वर्ण पदक

लखनऊ : आक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी, मल्टी एक्टिविटी सेंटर के खिलाड़ियों ने रविवार (18 अगस्त) को चौक स्टेडियम में सम्पन्न राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छः स्वर्ण, एक कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीते। इस प्रतियोगिता में 15 जिलों के 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर मल्टी एक्टीविटी सेन्टर के समस्त खेल प्रशिक्षकों ने बधाई दी व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। यह सभी खिलाड़ी मल्टी एक्टीविटी सेन्टर में अतुल यादव की देख

रेख में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी इस प्रकार है:-

पुमसे इवेन्ट
स्वपनिल सिंह (अंडर-14) स्वर्ण पदक
विसरूत चैहान (अंडर-13) स्वर्ण पदक
सम्यक सिंह (अंडर-10) स्वर्ण पदक

क्यूरगी इवेन्ट
सम्यक सिंह (सबजूनियर 18 किग्रा भार वर्ग)  स्वर्ण पदक
आकांक्षा विश्वकर्मा (सीनियर अंडर 46 किग्रा भार वर्ग) स्वर्ण पदक
रवि शर्मा (सीनियर लाइट वेट) स्वर्ण पदक
चिराग खड़का (सबजूनियर 32 किग्रा भार वर्ग) कांस्य पदक

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube