आज दिल्ली में योगी करेंगे PM मोदी और अमित शाह से मुलाकात, हो सकती है इस मुद्दे में वार्तालाप

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली जाएगें। इसके अलावा उनकी मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी होगी। बताया जा रहा है कि  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मिशन 2019 के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय समेत सभी राज्यों के भाजपा के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश के मंत्रिमंडल में फेरबदल और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अलग से भी बैठक होगी। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को शपथ ग्रहण की थी। इस तरह करीब एक साल लोकसभा चुनाव का बाकी रह गया है। चुनाव को लेकर अब इस पूरे साल भाजपा का चुनावी अभियान चलेगा। इसी लिए आज हो रही बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह राज्यों के पार्टी अध्यक्षों संगठनात्मक ढांचे की थाह के साथ उनकी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की थाह लेंगे। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास पार्टी के हर सांसद का रिपोर्ट कार्ड है। इस रिपोर्ट कार्ड के साथ वे राज्यों के अध्यक्षों से विचार-विमर्श करेंगे। यूपी में करीब 25 सांसद ऐसे हैं जो भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के रडार पर हैं। इन सांसदों के टिकट कटने के आसार हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन को लेकर काफी गंभीर हैं। प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें जीतने के लक्ष्य को लेकर चल रहा भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व प्रदेश की सवा साल की भाजपा सरकार के कई मंत्रियों के कामकाज से खुश नहीं है। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube