आज धार में विजय संकल्प रैली संबोधित करेंगे पीएम मोदी

भोपाल (म.प्र.) : पीएम मोदी 5 मार्च बुधवार को धार में भारतीय जनता पार्टी की विशाल विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग दोपहर 2.30 बजे इंदौर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा धार के लिए प्रस्थान करेंगे। धार हेलीपेड पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित नेतागण उनकी आगवानी करेंगे। धार पहुंचने के बाद पीएम मोदी हितग्राहियों से भेंट करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube