आदित्य ठाकरे को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कोई एतराज नहीं: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तेज हुई राजनीतिक गतिविधियों के बीच देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और जीत के बाद भी वही बनेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्हें कोई एतराज नहीं है।

सोमवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का अटूट गठबंधन है और दोनों साथ चुनाव लड़ रहे हैं। वह केवल भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं हैं, बल्कि शिवसेना के भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि किसी को शक नहीं हैं कि महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा!

पीएमसी बैंक घोटाले के सवालों पर उन्होंने कहा कि लोगों का गुस्सा जायज है। जो भी हमारे अधिकार क्षेत्र में था, हमने किया है। आगे के लिए भी हम यही कह रहे हैं कि पीएमसी घोटाले के दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। मालूम हो कि सीएम फडणवीस ने पिछले दिनों पीएमसी बैंक के उपभोक्ताओं से कहा था कि चुनावी आचार संहिता लागू होने के कारण वह इस विषय पर कोई ठोस आश्वासन तो नहीं देंगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस विषय पर बात करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube