आरआरआर के लिए पीवीआर ने बदला नाम

एसएस राजमौली की अपकमिंग फिल्म ‘आरआर’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण,अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लेकिन इससे पहले फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। फिल्म आरआरआर के लिए देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन कंपनी पीवीआर ने अपना नाम बदल दिया है। अब से कुछ महीनों तक पीवीआर को फिल्म आरआरआर के नाम से जोड़ते हुए पीवीआरआरआर कहा जाएगा।इसका आधिकारिक ऐलान करते हुए निर्देशक राजामौली की फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी गई है।इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आरआरआर के मेकर्स ने लिखा, ‘दुनिया में पहली बार किसी फिल्म, आरआरआर के लिए एक ब्रांड ने अपना नाम बदला है। इसे अगले कुछ महीनों तक, पूरे भारत में 850 से अधिक स्क्रीन्स और 70 शहरों की 170 प्रॉपर्टीज पर पीवीआरआरआर के नाम से जाना जाएगा।’

सिनेमा के इतिहास में यह पहला मौका है जब सबसे बड़े मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर – पीवीआर ने अपने ब्रांड इंडेन्टिटी और लोगो को फिल्म के नाम ‘आरआरआर’ पर बदलने का फैसला किया है।

आरआरआर बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है ।’आरआरआर ‘ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म के नाम का फुल फॉर्म है राइज यानी उदय,रोर यानी दहाड़ना और रिवोल्ट यानी बगावत। एसएस राजमौली निर्देशित यह फिल्म 7 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube