आलिया भट्ट ने कपूर फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, वायरल हुई तस्वीर

मुम्बई : फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 28वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बर्थडे से एक दिन पहले यानी 14 मार्च की शाम अभिनेत्री ने फिल्ममेकर करण जौहर के घर पर दोस्तों और कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पार्टी की। इसके बाद आलिया ने अपने जन्मदिन को कपूर परिवार के साथ सादगी से सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी लगाई हैं। इस तस्वीर में आलिया ब्लैक कलर की ऑउटफिट में नजर आ रही हैं।इस तस्वीर में उनके साथ उनकी माँ एवं अभिनेत्री सोनी राजदान, अभिनेता रणबीर कपूर की माँ व अभिनेत्री नीतू कपूर और बहन शाहीन भट्ट भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करने के साथ ही आलिया ने इस तस्वीर में नजर आ रही सभी महिलाओं को अपनी जिंदगी का हिस्सा बताया हैं।

सोशल मीडिया पर आलिया की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस तस्वीर को नीतू कपूर और सोनी राजदान ने भी इंस्टाग्राम पर साझा किया है। हालांकि आलिया के इस सेलिब्रेशन में अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित होने की वजह से शामिल नहीं हो पाए। आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं और दोनों की शादी को लेकर भी कई बार ख़बरें सामने आई हैं। वहीं आलिया भट्ट जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार रणबीर कपूर के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करती नजर आयेंगी। इस फिल्म के अलावा आलिया फिल्म गंगूबाई काठीवाड़ी और ‘आरआरआर’ में भी नजर आयेंगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube