आसमान की सीमा नहीं है, ये तो बस शुरुआत है’, आखिरी उड़ान से पहले विस्तारा एयरलाइंस ने किया ट्वीट

विस्तारा एयरलाइंस आज आखिरी उड़ान भरेगी, इसके बाद इसका नाम सिर्फ इतिहास के पन्नों में ही देखने को मिलेगा. मंगलवार के इस एयरलाइन का संचालन एयर इंडिया के हाथ में पहुंच जाएगा.

 विस्तारा एयरलाइन आज से इतिहास बन जाएगा. क्योंकि कल यानी 12 नवबंर से इस एयरलाइन की कमान एयर इंडिया के हाथ में होगी. ऐसे में विस्तारा की आखिरी फ्लाइट आज (11 नवंबर) उड़ान भरेगी. उसके बाद एयर इंडिया में इसका विलय हो जाएगा. एयरलाइंन के विलय से पहले विस्तारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट किया. जिसमें एयरलाइंस ने एयर इंडिया के साथ विलय से पहले परिचालन बंद करने से पहले अपने भागीदारों को विदाई संदेश भेजा.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube