आसान नहीं है तापसी पन्नू जैसा स्टाइल और कॉन्फिडेंस कैरी करना, ये है राज

नाम शबाना, बेबी और पिंक जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने खुलासा किया कि उन्हें इंडियन और वेस्टर्न ड्रेसेज के फ्यूजन के साथ प्रयोग करना पसंद है. उनका कहना है कि उनका स्टाइल उनके कॉन्फिडेंस को दर्शाता है. तापसी गारमेंट्स ब्रांड ‘मेलान्ज बाई लाइफस्टाइल’ की ब्रांड एंबेसडर भी हैं. उन्होंने एक बयान में कहा, “मेरी नजर में स्टाइल ऐसा होना चाहिए जो आपकी पर्सनैलिटी को बयां करे. कपड़े और एक्सेसरीज ऐसे होने चाहिए जो उसे उभारने का काम करें.

उन्होंने कहा कि वह मॉडर्न रंगों वाली ट्रेडीशनल ड्रेसेज पसंद करती हैं. उन्हें क्लासी कट्स, आधुनिक रूपांकन और चटख प्रिंट वाले एथनिक वेयर पसंद है. बता दें कि तापसी पन्नू ने कुछ वक्त पहले ही अभिषेक बच्चन के साथ अपनी अगली फिल्म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग खत्म की है. इस फिल्म से अभिषेक लगभग 2 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं और वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं.


इसके अलावा, तापसी जल्द ही पंजाबी फिल्मों के एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांज के साथ फिल्म ‘सूरमा’ में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में तापसी का किरदार एक बेटी, एक खिलाड़ी और एक बहादुर लड़की का है. यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी पूर्व कप्तान संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है जो 13 जुलाई को रिलीज होने वाली है.

बता दें कि तापसी ने पिंक फिल्म में अभनिनय किया था जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में अंगद बेदी, पीयूष मिश्रा और अमिताभ बच्चन ने भी तापसी के साथ स्क्रीन शेयर की थी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube