इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति सुबियांतो ने शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

विदेश मंत्रालय ने एक कहा, राष्ट्रपति प्रबोवो ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मार्गेरिटा ने इंडोनेशिया में मौजूद प्रमुख भारतीय कंपनियों के सीईओ से भी बातचीत की।

विदेश मंत्रालय ने कहा, इंडोनेशिया भारत का एक व्यापक रणनीतिक साझेदार है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के उद्घाटन समारोह के लिए विदेश राज्य मंत्री की यात्रा इस बात की पुष्टि करती है कि भारत एक करीबी साझेदार और समुद्री पड़ोसी के रूप में इंडोनेशिया के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है।

दोनों देश 2024 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। यह वर्ष भारत की एक्ट ईस्ट नीति का एक दशक भी है, जिसका इंडोनेशिया एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। विदेश राज्य मंत्री की यात्रा ने भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नई दिल्ली की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

इससे पहले दिन में, पबित्रा मार्गेरिटा ने जकार्ता में राष्ट्रीय स्मारक का दौरा किया – जो इंडोनेशिया के स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है।

शनिवार को इंडोनेशिया में प्रमुख भारतीय कंपनियों के सीईओ से मुलाकात के बाद मंत्री ने एक्स पर लिखा, इंडोनेशिया में मौजूद प्रमुख भारतीय कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यापारिक नेताओं के साथ सार्थक बातचीत हुई। इंडोनेशिया में चल रही निवेश परियोजनाओं पर चर्चा हुई। इंडोनेशिया आसियान में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बनकर उभरा है।

रविवार को इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले सुबियांतो, जोको विडोडो का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले एक दशक से दुनिया के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले देश का नेतृत्व किया।

प्रबोवो ने सभी इंडोनेशियाई लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा, हम राष्ट्र और राज्य के हितों को हर चीज से ऊपर रखेंगे।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube