इंडोनेशिया में आया 6.1 की तीव्रता का भूकंप

दक्षिण पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर  जोरदार भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं।  हालांकि किसी तरह के गंभीर जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.1 थी और इसका केंद्र गोरोन्तालो के 65 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में समुद्र में 147 किलोमीटर की गहराई पर था।

 

गोरोन्तालो, उत्तरी सुलावेसी, उत्तरी मलुकु और मध्य सुलावेसी प्रांत में इसके झटके महसूस किए गए। प्रशांत महासागर में रिंग ऑफ फायर पर इंडोनेशिया की स्थिति के कारण यहां भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है।

 

आपको बता दें कि इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान व भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

 

गौरतलब है कि साल 2004 में हिंद महासागर में एक अत्यंत शक्तिशाली भूकंप के कारण सुनामी आने से एक दर्जन देशों में 2 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी, जिनमें ज्यादातर लोग इंडोनेशिया के आचे प्रांत के थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube