इस अचूक उपाय से दूर हो जाता है पितृ दोष, तुरंत दिखता है असर

हमारे जीवन में कई दोष होते है जिनका सीधा असर हमारी डेली लाइफ पर पड़ता है। जिनके कारण जी तोड़ मेहनत करने के बाद भी ज्यादा सफल नहीं हो पाते है उन्ही में से एक है पितृ दोष। जिन्हे हम कुछ उपाय करके दूर कर सकते है। 
करें ये उपाय:
# मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शिवालय में जाकर भगवान शिव का कच्चे दूध, दही से अभिषेक कर उन्हें काले तिले अर्पित करने का विशेष महत्व है।
# इस दिन अपने पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्ची लस्सी, थोड़ा गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल तथा पुष्प अर्पित करें और ‘ॐ पितृभ्य: नम:’ मंत्र का जाप करें।
# उसके बाद पितृसूक्त का पाठ करना शुभ फल प्रदान करता है। इस दिन दक्षिणाभिमुख होकर दिवंगत पितरों के लिए पितृ तर्पण करना चाहिए। पितृस्तोत्र या पितृसूक्त का पाठ करना चाहिए।
# त्रयोदशी को नीलकंठ स्तोत्र का पाठ करना, पंचमी तिथि को सर्पसूक्त पाठ, पूर्णमासी के दिन श्री नारायण कवच का पाठ करने के बाद ब्राह्मणों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दिवंगत की पसंदीदा मिठाई तथा दक्षिणा सहितभोजन कराना चाहिए।
# इसके साथ ही भगवान श्री हरि विष्णु के मंदिर पीले रंग की ध्वजा अर्पित करना चाहिए, इससे आपके सारे कष्ट दूर होंगे तथा जीवन में सबकुछ शुभ घटित होगा।
# इसके अलावा प्रत्येक संक्रांति, अमावस्या और रविवार के दिन सूर्य देव को ताम्र बर्तन में लाल चंदन, गंगा जल और शुद्ध जल मिलाकर ‘ॐ पितृभ्य: नम:’ का बीज मंत्र पढ़ते हुए 3 बार अर्घ्य दें।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube