इस देश में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.4 की तीव्रता से कांपी धरती

नई दिल्ली:ऑस्ट्रेलिया के पास दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थिति फिजी में भूकंप आने की खबर है. बताया जा रहा है कि फिजी की राजधानी सुवा में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई. ये भूकंप बुधवार सुबह 6.58 बजे आया. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग सहम गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए.

इस भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. एनसीएस के मुताबिक, ये भूकंप जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में आया. जो सुवा से दक्षिण पश्चिम में 591 किमी दूर महसूस किया गया.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube