उज्जैन: कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे पर लगा दुष्कर्म का आरोप

उज्जैन: उज्जैन की बड़नगर विधानसभा के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर हाल ही में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जी दरअसल इंदौर के महिला थाने में एक युवती ने इस मामले को दायर करवाया है। इस मामले में युवती ने यह आरोप लगाया है कि, ‘विधायक के बेटे करण मोरवाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।’ मिली जानकारी को माना जाए तो पीड़िता युवा कांग्रेस में पदाधिकारी है। खबरों के अनुसार इस मामले में पुलिस ने धारा 376 में मामला दर्ज किया है।

खबरों के अनुसार बीते शुक्रवार के दिन बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर देर शाम को युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। इसी के कुछ दिन पहले पीड़िता ने डीआईजी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद अब महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म का मामला दायर कर लिया है। कहा जा रहा है पीड़िता ने पुलिस को इस मामले में यह बताया है कि, ‘कुछ महीनों पहले करण, भवरकुआं थाना क्षेत्र किसी होटल में लेकर गया था। जिसके बाद युवती के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया और युवती पुलिस से शिकायत ना करें इसके लिए कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका है।’

इस मामले में थाना प्रभारी ज्योति शर्मा का कहना है कि, ‘पीड़िता भी कांग्रेस की कार्यकर्ता है, जोकि कुछ साल पहले करण से संपर्क में आई थी।’ इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि, ‘युवती को शादी का झांसा भी दिया गया।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube