ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने शानदार अभिनय और बिंदास एवं कूल और हंसमुख नेचर की वजह से वह आज भी अपने चाहनेवालों के दिलों पर राज करते हैं।

ऋषि कपूर की आज दूसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर नीतू कपूर ने डांस दीवाने के सेट से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। ऋषि कपूर की याद में इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा-”आज ऋषि जी को गए पूरे 2 साल हो गए। 45 साल साथ रहने के बाद अपने पार्टनर को खोना बहुत कठिन और दर्दभरा होता है और दिल के जख्म को भरने का केवल एक ही तरीका है कि मैं खुद को काम में बिजी रखूं। फिल्में और टीवी की जरिए ऋषि जी को हमेशा याद किया जाएगा और वह सभी के दिलों में हमेशा रहेंगे।’

नीतू कपूर द्वारा साझा किया गया यह कलर्स टीवी के शो डांस दीवाने का है, जिसमें वह ऋषि कपूर को याद कर काफी भावुक हो गईं। वीडियो में ऋषि को याद कर नीतू कपूर रोती हुईं नजर आ रही हैं। नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में अभिनय किया। यह जोड़ी रील के साथ -साथ रियल लाइफ में भी काफी पसंद की गई। लेकिन कैंसर से जंग लड़ते हुए 67 वर्ष की उम्र में 30 अप्रैल, 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया। जिंदगी के इस सफर में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर का बखूबी साथ निभाया। फिल्म जगत में दोनों के प्यार और जिंदादिली की आज भी मिसाल दी जाती है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube