एक पुलिसकर्मी को बदमाशों ने गोली मार दी: गुरुग्राम कांवड़ ड्यूटी में

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक पुलिसकर्मी को बदमाशों ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि अतुल कटारिया चौक पर तैनात जयवीर को चार बदमाशों ने गोली मारी. ये सभी बदमाश एक इनोवा में सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक, कांवड़ ड्यूटी में एसपीओ जयवीर सिंह की तैनाती अतुल कटारिया चौक पर थी. रविवार तड़के बदमाशों ने उनकी पेट में गोली मारी. घायल अवस्था में जयवीर को मेडिसिटी में भर्ती करवाया गया. फिलहाल जयवीर खतरे से बाहर हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube