एनआईए ने जैश के आतंकी निसार को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी निसार अहमद तांत्रे को संयुक्त अरब अमीरात द्वारा भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। तांत्रे को 31 दिसंबर 2017 को पुलवामा के लेथेपोरा में सीआरपीएफ कैंप हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। इसमें सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हुए थे। तांत्रे को भारत प्रत्यर्पित किया जाना संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के साथ भारत के बढ़ते सुरक्षा सहयोग को दर्शाता है। एनआईए के अनुसार तांत्रे को दुबई से एक विशेष विमान से रविवार को दिल्ली लाया गया।यहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज पुलिस रिमांड के लिए एनआईए अदालत में पेश किया गया है।
निसार दिसंबर-2017 में रात 2 बजे को सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले के बाद से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। तांत्रे एक फरवरी को ही यूएई भाग गया था। हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी लोकेशन का पता लगाया और इस संबंध में भारत सरकार ने यूएई के प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को उठाया और उसे भारत प्रत्यर्पित किए जाने की मांग की। निसार तांत्रे का भाई नूर मोहम्मद तांत्रे जैश के सबसे खतरनाक कमांडरों में से एक माना जाता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube