एयरफोर्स को केजरीवाल सहित आप नेताओं ने किया सलाम

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह, गोपाल राय सहित आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किए जाने पर बधाई दी और उनकी बहादुरी पर सलाम किया। अरविंद केजरीवाल ने ट्विट कर कहा कि, मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों की बहादुरी को सलाम करता हूं जिन्होंने पाकिस्तानी स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट कर हमें गर्व महसूस करवाया। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, ‘इंडियन एयरफोर्स के बहादुर पायलटों का आतंकी हमलों का जवाब देने के लिए सलाम।’
विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने भी भारतीय वायुसेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में हवाई हमला करने के बाद खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्विट कर कहा कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर जाकर आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया है। उन्होंने भारतीय वायुसेना को उनके अनुकरणीय साहस के लिए सलाम किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय वायुसेना के मिराज विमानों ने मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे नियंत्रण रेखा पार जाकर आतंकवादी शिविरों पर हमला किया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube