ओडेसा में अमेरिकी हथियारों की खेप को रूस ने बनाया निशाना, दो यूक्रेनी लड़ाकू विमान भी मार गिराए

कीव। यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आई हथियारों की खेप को रूसी मिसाइलों ने निशाना बनाया है। ओडेसा के नजदीक स्थित सैन्य हवाई पट्टी को भी नष्ट कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि हमले में उच्च क्षमता वाली ओनिक्स मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि शनिवार को खार्कीव के नजदीक रूस के डिफेंस सिस्टम पर हमले के उद्देश्य से आए यूक्रेनी वायुसेना के दो सुखोई-24 एम लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क, लुहांस्क प्रांतों और खार्कीव शहर पर कब्जे के लिए रूसी हमले जारी हैं।

इस बीच पोलैंड में नाटो के हजारों सैनिकों ने युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। अभ्यास कर रहे सैनिक पूर्वी यूरोप के कई देशों से यहां पर आए हैं। यूक्रेन युद्ध के चलते यह अभ्यास महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कैंसर पीड़ित पुतिन का होगा ऑपरेशन

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन कैंसर से पीड़ित हैं और जल्द ही उनका ऑपरेशन होना है। इसके चलते उन्होंने यूक्रेन युद्ध की समीक्षा और दिशा-निर्देश की जिम्मेदारी अपने पुराने सहयोगी और खुफिया संगठन एफएसबी के पूर्व प्रमुख निकोलाई पत्रुशेव को सौंप दी है। यह दावा रूसी राष्ट्रपति के क्रेमलिन कार्यालय के खास व्यक्ति ने दी है। सूत्रों के अनुसार पुतिन दो-तीन दिन में फिर से काम संभालने लायक हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube