कंगना रनोट के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 30 लाख के पार, कुछ ही महीनों में किया था ज्वॉइन

कंगना रनोट बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। कंगना रनोट सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखती रहती हैं। अब वह सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को लेकर सुर्खियों में हैं।

कंगना रनोट के ट्विटर पर 30 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 30 लाख के पार जाने पर कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर फैंस का आभार व्यक्त किया है और खुशी भी जाहिर की है। उनके कुछ ही महीनों में इतने फॉलोओर्स की संख्या बढ़ी है।

कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘सभी का शुक्रिया, मैंने पिछले अगस्त को इसको ज्वॉइन किया था। यह मेरी टीम का ट्विटर हैंडल था जिसपर कुछ हजार फॉलोअर्स थे। मैंने कभी नहीं सोचना था कि इतनी जल्दी 30 लाख हो जाएंगे। ट्विटर ने कई बार विचलित भी किया, लेकिन यह मजेदार है, शुक्रिया’।

सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के लाखों फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके 30 लाख फॉलोअर्स होने की बधाई भी दे रहे हैं। इससे पहले कंगना रनोत नया साल मनाने को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने अपनी आने वाले फिल्म धाकड़ की टीम के साथ मिलकर नया साल मनाया।

नए साल का वीडियो कंगना रनोट ने ट्विटर पर भी साझा किया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘हमारी ‘धाकड़’ टीम और हमारे चीफ हमारे निर्देशक रजनीश घई के साथ, भारत के शीर्ष विज्ञापन निर्माता हैं, यह उनकी पहली फिल्म है, लेकिन उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला, वह अद्भुत है।’ कंगना ने एक वीडियो स्निपेट भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, मेरी ‘धाकड़’ टीम के लिए एक छोटे सी पार्टी का आयोजन करके अच्छा लग रहा है, पूरी टीम छुट्टियों के मौसम में भी बिना थके काम कर रही है, बहुत अच्छा लगता है घर वापस आना।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube