
कॉमेडी के लिए मशहूर कपिल शर्मा अब खाने-पीने के कारोबार में कदम रख चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कनाडा में ‘कैप्स कैफे’ खोला। कपिल के इस कैफे पर एक ही महीने में दो बार फायरिंग हो चुकी है। इसलिए कपिल और उनका कैफे दोनों सुर्खियों में हैं। ऐसे ही कई बॉलीवुड सितारे हैं जिन्होंने रेस्टोरेंट या कैफे खोला है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
करण जौहर
करण जौहर बॉलीवुड के उन सेलेब्स में से हैं जिन्होंने रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने कोलाबा में न्यूमा नाम से एक रेस्टोरेंट खोला है। यहां भारतीय और यूरोपीय खाना परोसा जाता है। हर महीने करण जौहर को इससे मोटी कमाई होती है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अभिनेत्री होने के साथ कारोबारी भी हैं। उनके पति राज कुंद्रा भी कारोबारी हैं। शिल्पा ने भी खाने-पीने के कारोबार में हाथ डाला है। उन्होंने मुंबई में एक रेस्टोरेंट खोला है। उनके रेस्टोरेंट का नाम ‘बैस्टिअन’ है। यह काफी मशहूर है। यहां कई बड़े सितारे खास मौकों पर आते हैं। इस रेस्टोरेंट का इंटीरियर बहुत अच्छा है। शिल्पा को रेस्टोरेंट से मोटी कमाई होती है।
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपनी जिंदादिली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने करनाम में ‘धर्मेंद्र’ के नाम से एक रेस्टोरेंट खोला है। यहां उत्तर भारत का खाना मिलता है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र के रेस्टोरेंट की सबसे खास बात यह है कि यहां जो सब्जियां मिलती हैं, वह यहां के फार्म में ही उगाई जाती हैं। रेस्टोरेंट में धर्मेंद्र की फिल्मों के कई पोस्टर लगे हैं।
आशा भोसले
कम ही लोगों को पता है कि सिंगर आशा भोसले भी एक कारोबारी हैं। उन्होंने तो रेस्टोरेंट की एक चेन शुरू की है। उन्होंने सबसे पहले अपना रेस्टोरेंट दुबई में खोला था। इसके बाद उन्होंने कुवैत, कतर और यूके में अपने रेस्टोरेंट खोले हैं। उनके रेस्टोरेंट में भारतीय खाना मिलता है। आशा भोसले को इससे मोटी कमाई होती है।
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी अभी भी बॉलीवुड में काफी सक्रिय हैं। वह हाल ही में फिल्म ‘केसरी वीर’ में नजर आए थे। एक कामयाब अभिनेता होने के साथ सुनील शेट्टी कारोबारी भी हैं। उन्होंने मुंबई में एक रेस्टोरेंट खोला था। इसका नाम ‘H2O’ था। हालांकि सुनील शेट्टी ने इस बंद कर दिया। अब उन्होंने लिटिल इटली के नाम से एक नया रेस्टोरेंट खोला है। इसमें इटालियन खाना मिलता है।