कमलनाथ कैबिनेट का विस्तार 24 को संभव, दो दर्जन मंत्री होंगे शामिल!

भोपाल : प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद कमलनाथ अब अपने मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक 24 दिसम्बर को कमलनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। प्रदेश मुखिया बनने के बाद कमलनाथ ने पिछले दिनों मीडिया के समक्ष कहा था कि वे जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत वे शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मंत्रिमंडल के गठन और विभागों को लेकर मंथन करेंगे। इसके बाद वे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर चर्चा करेंगे।

मंत्रिमंडल गठन के इस कार्यक्रम में दो दर्जन मंत्रियों के शामिल होने की चर्चा है। इनमें 18 विधायकों को कैबिनेट मंत्री तथा छह विधायकों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। शुक्रवार से दिल्ली में इस संदर्भ की बैठकों का दौर शुरू होगा। इन बैठकों में अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। प्रदेश में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए विधायकों के नाम तय किए जा रहे हैं। इस दौरान ही विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube