कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट के माध्यम से यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया

हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी के हत्यारों की गिरफ्तारी यूपी पुलिस चौथे दिन भी नहीं कर सकी है। इस बीच बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लिए कमलेश तिवारी की मां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं। मुख्यमंत्री योगी ने परिवार को लखनऊ मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान कमलेश तिवारी की मां ने एक बयान दिया जिसके बाद आप के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास ने एक ट्वीट के माध्यम से सरकार को आड़े हाथों लिया।

कमलेश तिवारी की मां और उनका परिवार रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिला। उनसे मुलाकात के बाद कमलेश की मां बोलीं कि, उन्हें सीएम योगी और उनके प्रशासन से कुछ ज्यादा उम्मीद नहीं है। हमें उनके हाव-भाव से ऐसा ही लगा।

इसके बाद कवि डॉ. कुमार विश्वास ने एक ट्वीट में लिखा, ‘निकम्मी व्यवस्था आपके घरवालों को मार भी दे तब भी उस व्यवस्था के स्वयंभू मालिकों के दरबार में जाना ही होगा! सनातन संस्कारों में मृत्यु के बाद तेरहवीं तक परिजन घर नहीं छोड़ सकते पर मरनेवाला चाहे कानून का रखवाला बुलंदशहर का इंस्पेक्टर हो या कट्टरपंथियों का शिकार, जाना पड़ेगा दरबार।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube