किसी के साथ युद्ध की रूस की कोई योजना नहीं : पुतिन

मॉस्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस की किसी के साथ युद्ध में उलझने की कोई योजना नहीं है। बल्कि मॉस्को तो अन्य देशों को रूस के साथ संघर्ष में उलझने से रोकना चाहता है। पुतिन ने रूसी समाचार एजेंसी तास को दिए एक एक साक्षात्कार में यह टिप्पणी की। तास 20 फरवरी से किश्तों में इस साक्षात्कार का प्रसारण कर रही है। ऐसी ही एक छठी किश्त में सोमवार को पुतिन की इन टिप्पणियों को शामिल किया गया। बहरहाल साक्षात्कार के इस अंश में शामिल टिप्पणियों का प्रसारण ऐसे समय में हुआ है, जब सीरिया के इदलिब क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच तुर्की के खिलाफ रूस सीरियाई सेना का समर्थन कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube