कृति सेनन ने शेयर किया अपकमिंग मूवी का नाम, सेरोगेट मदर का निभाने जा रही किरदार

फिल्म हाउसफुल 4 में कृति सेनन को आखिरी बार देखा गया था, इस फिल्म में कृति सेनन के अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में नजर आईं थी. अब कृति सेनन अपनी अगली फिल्म को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं, जिसका टाइटल है मीमी. कृति सेनन ने इस फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है. कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के बारे में घोषणा की है, लुका छुपी एक्ट्रेस ने स्क्रिप्ट की फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के सा​थ शेयर की है.

स्क्रिप्ट की फोटो शेयर करते हुए कृति सेनन ने कैप्शन में लिखा है कि बहुत ही खूबसूरत स्क्रिप्ट है, इतना ही नहीं कृति सेनन ने मीमी फिल्म को मोस्ट स्पेशल भी बताया है. कृति सेनन ने लिखा है कि जैसा मैने सोचा है वैसी ही इस फिल्म की जर्नी शानदार रहे, ब्लेसिंग्स की जरुरत है. मेरे लिए प्रार्थना कीजिए, फिल्म को लक्ष्मण उतेकर डायरेक्ट कर रहे हैं. मीमी फिल्म में कृति सेनन यंग सेरोगेट मदर की भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस फिल्म में कृति सेनन के बरेली की बर्फी को-स्टार पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन ने कहा कि वो थोड़ी नर्वस हैं, लेकिन नर्वस होने के साथ-साथ उत्साहित भी हैं. फैक्ट ये भी है कि कृति सेनन ने इससे पहले ऐसी भूमिका कभी नहीं निभाई, ये फैक्ट है कि कृति सेनन के लिए ये फिल्म बिलकुल अलग है.

https://www.instagram.com/p/B4SJVtWgVNG/?utm_source=ig_embed

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube