कृष्णा नागर के स्वर्ण पदक ने हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान ला दी : प्रधानमंत्री

कृष्णा नागर के स्वर्ण पदक ने हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान ला दी : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो पैरालिंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर कृष्णा नागर को बधाई देते हुए कहा कि उनके शानदार कारनामे ने हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “हमारे बैडमिंटन खिलाड़ियों को टोक्यो पैरालिंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देखकर खुशी हुई। कृष्णा नगर के शानदार कारनामे ने हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। उन्हें गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई। उनके आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने टोक्यो पैरालिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए भारत के लिए पांचवां स्वर्ण पदक जीता है। टोक्यो में रविवार को आखिरी दिन कृष्णा ने SH-6 कैटेगरी के फाइनल में हांगकांग के चू मान केई को हराया। कृष्णा ने केई को 21-17,16-2 ,21-17 से हराया।

यह पैरालंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने अब तक टोक्यो पैरालंपिक में कुल 19 पदक जीते हैं, जिसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube