केंद्रीयमंत्री शाह आज रांची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करेंगे दिनभर के कार्यक्रम की शुरुआत

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज झारखंड की राजधानी रांची पहुंच रहे हैं। वो रांची प्रवास के दौरान अपने दिनभर के कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री शाह के आज के रांची कार्यक्रम का विवरण साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, शाह सबसे पहले दोपहर एक बजे बिरसा मुंडा चौक पहुंचेंगे। वो यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद श्री जगन्नाथ मंदिर मैदान धुर्वा जाएंगे। धुर्वा में दोपहर डेढ़ बजे भाजपा झारखंड की विस्तृत कार्यक्रम समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद केंद्रीयमंत्री शाह कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे। यह बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपराह्न साढ़े तीन बजे शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube