केवल युवाओं के भरोसे Disha Patani की फिल्म, कमाएगी इतना

Disha Patani और Aditya Roy Kapoor की फिल्म ‘मलंग’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इसके निर्देशक हैं मोहित सूरी, जो कई हिट फिल्में बना चुके हैं। थ्रिलर हो या रोमांस दिखाना हो, मोहित सूरी को सब आता है। सबसे बड़ी बात उन्हें कहानी को कहना आता है। वो पहली बार दिशा पाटनी को निर्देशित कर रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर के साथ तो वो ‘आशिकी 2’ जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। इन बातों से उम्मीद बढ़ जाती है कि ‘मलंग’ भी देखने लायक होगी, नाम से तो यह अपनी ओर खींचती है ही।

जानकार मान रहे हैं कि पहले दिन इसे पांच करोड़ रुपए की कमाई मिल सकती है। फिल्म का ट्रेलर और गाने बढ़िया हैं लेकिन दिक्कत यह है कि पहले से ही ‘तान्हाजी’ सिनेमाघरों में जमी हुई है और धीमी भी नहीं पड़ रही है। ऐसा लग रहा है कि ‘तान्हाजी’ के अलावा किसी फिल्म को लोग देखना ही नहीं चाह रहे हैं।

‘मलंग’ को इसके जोरदार ट्रेलर का फायदा मिलेगा। दिशा पाटनी की फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है और लोग उन्हें फिल्मों में देखना चाहते हैं। आदित्य की भी फिल्म काफी समय बाद आई है। उन्हें तो हर दम देखा जा सकता है। अनिल कपूर के होने का फायदा भी इसे मिलेगा। उन्होंने इसमें पुलिसवाले का रोल किया है, जो थोड़ा सनकी भी है।

कुणाल खेमू इस फिल्म के खलनायक है। वो आदित्य रॉय कपूर की पिछली फ्लॉप ‘कलंक’ में भी खलनायक बने थे। ‘मलंग’ को पहले दिन केवल नौजवान दर्शक ही मिलने वाले हैं। परिवारों तो सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए शायद ही आए। युवाओं के दम पर ही मोहित सूरी की फिल्म कमाई करेगी इसलिए फिलहाल ज्यादा उम्मीद करना ठीक नहीं है। पहले वीकेंड पर इसे 25 करोड़ भी मिल गए तो फिल्म हिट हो जाएगी। हफ्तेभर में 40 करोड़ काफी होंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube