कैलिफोर्निया में बर्फ़ीले तूफ़ान का क़हर, लाखों लोग फंसे

लॉस एंजेल्स : कैलिफ़ोर्निया में गुरुवार को आए बर्फ़ीले तूफ़ान का क़हर ऐसा बरपा कि दो हाइवे बंद करने पड़े। इससे सैकड़ों वाहन घंटों फंसे रहे। इस दक्षिण-पश्चिमी बर्फ़ीले तूफ़ान से गहरे कोहरे और लॉस एंजेल्स की पहाड़ियों पर जमी बर्फ़ का नज़ारा लंबे अरसे बाद देखा गया। मौसम विभाग की मानें तो कैलिफ़ोर्निया सहित आसपास के राज्यों में, ख़ास कर अरिज़ोना में बर्फ़ीले तूफ़ान का असर कुछ दिनों तक रह सकता है। इसके विपरीत मिड वेस्ट के कुछ स्थानों और पूर्वी छोर पर अपेक्षाकृत तापमान अधिक रहने का अनुमान है। हालांकि लॉस एंजेल्स की पहाड़ियों पर ताज़ा बर्फ़ गिरने का क्रिसमस सैलानी स्वागत कर रहे हैं।

लॉस एंजेल्स और इसके आसपास के नगरों में शीत लहर और तेज़ बरसात का प्रकोप जारी है। तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास है बना हुआ है। इससे इस शहर में हज़ारों आवास विहीन लोगों के सम्मुख एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यह तूफ़ान पूर्व की ओर बढ़ रहा है। ट्रिपल ए के अनुसार क्रिसमस मनाने अपने अथवा अपने रिश्तेदारों के घर छुट्टियां मनाने गए 11.5 करोड़ लोगों के सम्मुख यातायात एक बड़ी समस्या बन गई है। एक अनुमान के अनुसार क्रिसमस के बाद अपने अपने घर लौट रहे लाखों यात्री या तो सड़क के बीचों बीच घंटों फंसे रहे हैं अथवा उड़ानें रद्द होने के कारण हवाई अड्डों पर फंसे पड़े हैं। पश्चिमी छोर पर सीएटल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अनेक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। इसके अलावा मिड वेस्ट के एक दर्जन राज्यों के हाइवे की स्थिति भी दयनीय बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube