कोच पद के इंटरव्यू के लिए 6 दावेदार शॉर्ट-लिस्ट: CAC

 भारतीय टीम का नया कोच चुने जाने पर बड़ी अपडेट सामने आई है. कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने कोच पद के इंटरव्यू के लिए 6 दावेदारों को शॉर्ट-लिस्ट किया है. इन छह लोगों में मौजूदा कोच रवि शास्त्री के अलावा टॉम मूडी, रोबिन सिंह, लालचंद राजपूत, फिल सिमंस और माइक हेसन को जगह मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI ने इन सभी कैंडिडेट्स को इंटरव्यू की तारीख और समय के बारे में जानकारी दे दी है. बोर्ड को बैटिंग, बॉलिंग और मुख्य कोच के लिए करीब 2 हजार ऐप्लिकेशन मिले थे. हालांकि कुछ बड़े नामों ने ही भारतीय टीम का कोच बनने में रुचि दिखाई. बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच की नियुक्ति मुख्य सिलेक्टर एमएसके प्रसाद द्वारा की जाएगी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube