कोरियोग्राफर पुनीत पाठक इस दिन लेंगे सात फेरे, खास अंदाज में बताई वेडिंग डेट

कोरियोग्राफर तथा खतरों के खिलाडी सीजन 9 के विजेता पुनीत पाठक 11 दिसंबर 2020 को अपनी मंगेतर निधि के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस जोड़ी ने इसी वर्ष अगस्त में सगाई की थी। उस वक़्त उनकी सगाई की फोटोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दी थी। वही अपनी शादी की खबर पुनीत ने स्वयं इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक दिनांक लिखी हुई है। उन्होंने अपनी इस फोटो के साथ एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है। जो स्पष्ट दिखता है कि वो 2 दिन पश्चात् (11 दिसंबर 2020) करने जा रहे हैं शादी।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर के साथ पुनीत ने कैप्शन लिखा- ‘एक डेट जो हमारे साथ हमेशा रहेगी, एक दिनांक जो हमें हमेशा के लिए बदल देगी, 11/12/2020 को हमारी लाइफ का एक नया चैप्टर आरम्भ होने जा रहा है, तुम्हारी, मेरी और हमारी कहानियों का एक सुन्दर चैप्टर।’ आपको बता दें उनकी मंगेतर निधि मुनि सिंह ने भी पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने ने भी प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा ’11।12।2020 सात जन्मों की ये प्रथम दिनांक है, पुनीत।’

पुनीत तथा निधि ने हाल ही में अपने फ्रेंड आदित्य नारायण की शादी के रिसेप्शन में सम्मिलित हुए थे। दोनों ने मिल कर बहुत एन्जॉय किया। पुनीत अपने काम से बहुत सुर्ख़ियों में रहते है। उनकी फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। उनके प्रशंसक उनके बारें में जानने के लिए उत्सुक रहते है। पुनीत के वर्क फ्रंट की बात करें तो, पुनीत खतरों के खिलाड़ी 9 के विजेता रह चुके है। उन्होंने ABCD, नवाबजादे, जैसे कई फिल्में भी की है। उनकी अंतिम फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube