कोस्टारिका में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं

पनामा सीमा के निकट दक्षिणी कोस्टारिका में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.0 मापी गई. हालांकि अभी तक भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.कोस्टारिका में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं

भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. इसका अधिकेन्द्र गोल्फिटो शहर से 19 किलोमीटर उत्तर में 19 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप का झटका स्थानीय समयानुसार कल शाम 5:22 बजे महसूस किया गया.

उल्‍लेखनीय है कि शुक्रवार को दक्षिणी इटली में महज दो घंटे में भूकंप के नौ झटके महसूस किए गए, जिसके डर ने लोगों को अपने घरों के बाहर सोने को मजबूर किया. इटली की राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान एजेंसी आईएनजीवी ने बताया कि कल आठ बजकर 19 मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया. इस झटके के बाद भूकंप के आठ और झटके महसूस किए गए और इनमें से सबसे तेज झटके की तीव्रता 4.4 थी.

भूकंप का अधिकेन्द्र मोलिस के कामपोबासो का एक छोटा शहर मोंटेसिलफोन था. नगर सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से डरा एक बच्चा अपने घर की बालकनी से कूद गया और जख्मी हो गया. मोलिस के गवर्नर डोनाटो टोमा ने बताया कि कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा है हालांकि कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube