कोहली ने इंडियन स्पोर्ट्स पुरस्कार समारोह को रद्द किया

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए अपनी फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर पुरस्कार समारोह को रद्द कर दिया है। अब ये पुरस्कार बाद में दिए जाएंगे। सोशल नेटवर्किंग साइट ‘ट्विटर’ पर पुरस्कार समारोह की तारीख आगे बढ़ने की घोषणा करते हुए विराट कोहली ने कहा कि आरपी-एसजी इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं। दुख की इस घड़ी में सारा देश गमगीन है हम भी उनमें शामिल हैं।

ऐसे में हम शनिवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर रहे हैं। इस पुरस्कार समारोह में खेल और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों के जुटने की संभावना थी। इस पुरस्कार समारोह से जुड़े सभी स्पॉन्सर्स और हस्तियों को कार्यक्रम के रद्द होने की सूचना दे दी गई है। उनसे कहा गया है कि जिस घड़ी में देश जवानों की शहादत के शोक में डूबा है, उस स्थिति में समारोह का आयोजन करना संभव नहीं है। विराट कोहली फाउंडेशन ने साल 2018 में इन पुरस्कारों की शुरुआत की थी। खेल के क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाने वाली विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिए जाने जाने थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube