क्रिसमस की तैयारी में लगे थे अचानक लगी आग, तीन भाई-बहनों और एक अमेरिकी महिला की मौत हो गई

पुरे दुनियां ने धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया पर अमेरिका के टेनेंसी शहर में क्रिसमस से पहले घर में आग लगने से तेलंगाना के तीन भाई-बहनों और एक अमेरिकी महिला की मौत हो गई। हादसा रविवार रात क्रिसमस की तैयारियों के दौरान हुआ। तब घर में छह लोग मौजूद थे। बिजली के बल्ब लगाते वक्त शॉर्ट सर्किट से आग लगी। बच्चों के माता-पिता ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए कुछ दिन पहले ही तेलंगाना के नालगौड़ा आए थे।

महिला कॉड्रेट की भी मौत

प्राप्त जानकारी अनुसार तीनों बच्चे मिसिसिपी की फ्रैंच कैम्प एकेडमी में पढ़ाई कर रहे थे। रिश्तेदारों ने बताया कि सात्विका नाइक और जया नाइक अपने भाई सुहान नाइक के साथ क्रिसमस पार्टी के लिए टेनेंसी में करी कॉड्रेट के घर गए थे। हादसे में अमेरिकी महिला कॉड्रेट की भी मौत हो गई। वहीं, उनका पति औैर बच्चा झुलस गया।

पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए गुहार 

जानकारी अनुसार अमेरिकी चर्च की माने तो मृतक बच्चों के पिता श्रीनिवास और मां सुजाता नाइक भारत में ईसाई धर्म का प्रचार करते हैं। हादसे की सूचना के बाद वे अमेरिका लौट आए। नाइक परिवार ने तेलंगाना सरकार से पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube