खाना खाने के बाद नहाना सही या गलत?

हमने अपने बड़े-बुजुर्गों से हमेशा यही सुना है कि खाने के बाद तुरंत नहाना नहीं चाहिए। इसे बिना सोचे-समझे कुछ लोग फॉलो भी करते आ रहे होंगे, पर कभी इसकी वजह पता लगाने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा क्यों कहा गया है? क्या यह नियम केवक शस्त्रों के हिसाब से ही ठीक बैठता है या फिर इसके पीछे कोई वैज्ञानिक आधार भी है? आइए इसके बारे में तथ्यों के साथ बात करते हैं।

खाने के तुरंत बाद न नहाने के वैज्ञानिक कारण
अगर आपकी आदत देर रात खाने के बाद नहाकर सोने की है और ऐसा अक्सर आप खाने के तुरंत बाद करते हैं, तो यह सेहत पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, जब व्यक्ति गर्म पानी से नहाता है तो इससे शरीर में ‘हाइपरथर्मिक एक्शन’ नाम का एक रिएक्शन होता है।

हालांकि यह शरीर के लिए अच्छा होता है क्योंकि इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होने के साथ ही नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है और शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलने की प्रक्रिया तेज होती है। वहीं, व्यक्ति के खाना खाने के बाद शरीर का तापमान पहले से बढ़ा होता है। इस दौरान हमारे शरीर में ब्लड फ्लो शरीर के दूसरे अंगों तक प्रवाहित होने लगता है।

इस स्थिति में खाने के तुरंत बाद नहाते हैं, तो हार्ट रेट बढ़ने से भरे पेट में अहजता महसूस हो सकती है। इसी वजह से शरीर दोनों कामों के बीच कन्फ्यूज हो जाता है और ठीक से काम नहीं कर पाता। यहां जान लेने वाली बात यह है कि अभी तक साइंस को इससे जुड़े मजबूत आधार नहीं मिले हैं।

क्या है आयुर्वेद?
आयुर्वेद की माने तो खाने के तुरंत बाद नहाना जठराग्नि को शांत कर देता है, जिससे पाचन बुरी तरह प्रभावित होता है। हमारी जीवनशैली से जुड़े इस विज्ञान में कहा गया है कि जब पानी त्वचा पर पड़ता है, खासकर ठंडा या गुनगुना, तो इससे पेट पाचन से जुड़ी क्रिया में लगने वाली ऊर्जा को शरीर के दूसरे हिस्सों में लगा देता है।

खाने के बाद क्या-क्या नहीं करना चाहिए?
खाने के बाद मुंह में एसिड का लेवल बढ़ जाता है, नतीजतन दांतों के इनेमल थोड़े समय के लिए नरम हो जाते हैं। ऐसे में तुरंत बाद ब्रश करने से हम दांतों की सुरक्षा करने वाले इनेमल को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। इसके लिए कम से कम 30 मिनट का गैप जरूर होना चाहिए।

वहीं, खाने और सोने के बीच का गैप भी 1 घंटे का रखना चाहिए। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम ज्यादा रहता है।

इसके अलावा, खाने के बाद एकसरसाइज करने से भी बचें, ताकि पेट का स्वास्थ्य अच्छा बना रहे।

Loading...

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me