खेलो इंडिया यूथ गेम्स : तीसरे दिन यूपी के जूडोकाओं ने जीते दो स्वर्ण व एक रजत पदक

लखनऊ : यूपी के जूडोकाओं ने पुणे के बालेवाड़ी में हो रहे द्वितीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 के तीसरे दिन प्रदेश के लिए दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीते। इसमे साई लखनऊ के गौरव अवस्थी ने 60 किग्रा से कम भार वर्ग व मथुरा की कृष्णा फौजदार ने 44 किग्रा से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। मथुरा के विक्रम सिंह ने 66 किग्रा. से कम भारवर्ग में रजत पदक जीते। यह जानकारी यूपी जूडो एसोसिएशन की महासचिव श्रीमती आयषा मुनव्वर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

बैडमिंटन : यूपी की मानसी सिंह बालिका अंडर-17 के फाइनल में 

इन्हीं खेलों की बैडमिंटन की स्पर्धा में यूपी की मानसी सिंह ने बालिका अंडर-17 सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश करते हुए यूपी के लिए पदक पक्का किया। वहीं यूपी ने बालिका अंडर-17 डबल्स में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube