खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मैरी कॉम को दी बधाई

नई दिल्ली : खेल मंत्री किरण रिजिजू ने रविवार को 23वें प्रेसिडेंट कप में 51 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर छह बार की विश्व चैम्पियन मैरी कॉम को बधाई दी है। खेल मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “डियर मैरी कॉम, आप भारत की गौरव हैं। प्रेसिडेंट कप इंडोनेशिया में भारत के लिए स्वर्ण पदक जितने के लिए बधाई।”

उल्लेखनीय है कि मैरी कॉम ने रविवार को इंडोनेशिया में 23वें प्रेसिडेंट कप में 51 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मैरी कॉम ने ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज एप्रिल फ्रैंक्स को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इससे पहले मैरी कॉम ने मई महीने में हुए इंडिया ओपन में भी स्वर्ण पदक जीता था। मैरी कॉम ने खुद का परीक्षण करने के उद्देश्य के तहत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लिया था, ताकि वह विश्व चैम्पियनशिप से पहले कुछ बाउट खेल सकें, जो सात से 21 सितंबर तक खेली जाएगी। मैरी कॉम ने पिछले साल दिल्ली में छठां विश्व खिताब जीता था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube