खेल मंत्री ने कजाकिस्तान में दो स्वर्ण जीतने वाले फ्लोरेंस बारला को किया सम्मानित

रांची : राज्य के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जेएसएसपीएस की कैडेट फ्लोरेंस बारला के कजाकिस्तान में आयोजित इंटरनेशनल इनविटेशन एथलेटिक्स मीट में दो स्वर्ण पदक जीतने से न सिर्फ झारखंड बल्कि देश का नाम भी विश्व स्तर पर ऊंचा हुआ है। बाउरी मंगलवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में झारखंड खेल प्राधिकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में शुरू किये गए जेएसएसपीएस के कैडेट्स ने राज्य को नई उम्मीद दी है। झारखंड की फ्लोरेंस बारला ने कजाकिस्तान में दो स्वर्ण पदक जीत कर यह साबित कर दिया कि राज्य सरकार की सोच सही है।
सम्मान समारोह में कजाकिस्तान में स्वर्ण पदक जीत कर लौटी फ्लोरेंस बारला ने कहा कि वो पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ली थी। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना उनका लक्ष्य था। उन्होंने कहा कि आने वाली प्रतियोगिता के साथ उनका लक्ष्य ओलिंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलवाना है। उल्लेखनीय है कि 29-30 मई 2019 को कजाकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो मेडल फ्लोरेंस बारला ने जीता था। फ्लोरेंस बरला ने इस प्रतियोगिता में 400 मीटर एवम 400 मीटर मिक्स रिले में अपना लाइफ बेस्ट प्रदर्शन कर दो गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube