गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक चल रही: कश्मीर को लेकर

कश्मीर के हालात को लेकर गृह मंत्रालय में इस वक्त बड़ी बैठक चल रही है. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और खुफिया एजेंसियों के कई आला अधिकारी मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक में सीमापार से घुसपैठ और आंतकियों द्वारा लोगों को डराये जाने से निपटने के उपायों पर चर्चा हो रही है.

इस बैठक के अहम मुद्दे आतंकियों की तरफ से मौजूदा हालात में लोगों में जो दहशत कायम की गई है उसे खत्म करना और लांच पैड के जरिए आंतकियों की घुसपैठ रोकना है. इससे पहले कल जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी.

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से वहां पाबंदियां लगा दी गई थीं. लेकिन अब धीरे-धीरे घाटी के हालात सामान्य हो रहे हैं. केंद्र सरकार की तरफ से जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 के प्रावधानों को खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेशों में बांटने के फैसले की पूर्व संध्या पर चार अगस्त की शाम से घाटी में कुछ पाबंदियां लागू हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube