ग्राम प्रधान की फर्जी मुहर बना कर जारी किए मृत्यु प्रमाण पत्र

लखनऊ। गोसाईंगंज रसूलपुर ग्राम प्रधान की फर्जी मुहर बना कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। फर्जीवाड़ा पूर्व प्रधान के पति पर करने का आरोप लगा है। जिसके संबंध में मौजूदा ग्राम प्रधान ने गोसाईंगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

रसूलपुर टिकिनियामऊ निवासी ग्राम प्रधान इरम के मुताबिक नकली मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला उनकी जानकारी में आया। जांच करने पर जानकारी मिली की पूर्व प्रधान अर्शिया के पति अब्दुल कवि ने सर्टिफिकेट जारी किया है। इरम के मुताबिक अब्दुल ने ग्राम प्रधान के नाम की फर्जी मुहर तैयार करा रखी है। जिसका इस्तेमाल कर वह मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज जारी करने के लिए करता है। ग्राम प्रधान इरम के मुताबिक फर्जी दस्तावेजों में बीडीसी हरिनाम के हस्ताक्षर बनाने के साथ मुहर भी लगाई गई है। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक पूर्व प्रधान अर्शिया की मौत हो चुकी है। अब्दुल कवि ने अब तक कितने लोगों को फर्जी प्रमाण पत्र बना कर दिए हैं। इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube